1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड, प्रदेश के लिए गर्व का पल

उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड, प्रदेश के लिए गर्व का पल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड, प्रदेश के लिए गर्व का पल

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: उत्तराखंड में जहा बीते दिनों सियासी खटपट के बाद तीरथ सिंह रावत को सीएम नियुक्त किया गया, वही अब उत्तरखंड के लिए बेहद ही गर्व महसूस करने वाली खबर सामे आई है। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस की टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, तृप्ति भट्ट और अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लोकजीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान 2020 के लिए हुआ है। दोनों को 20 मार्च को वर्चुअल कांफ्रेंस के ज़रिये सम्मानित किया जायेगा।

आपको बता दें, फिक्की यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीहर साल पुलिसिंग में काबेलियत तारीफ़ वाले कार्य करने पर यह सम्मान देती है। और इस बार साल 2020 में कोरोना काल और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के इन दो अधिकारियों चयन हुआ है।

इस पर DGP अशोक कुमार ने दोनों पुरस्कारि को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी बेहतर पुलिसिंग में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस पर उत्तराखंड के सीएम ने ट्वीट कर दोनों अधिकारीयों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ” हमारे राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि
@uttarakhandcops के दो अधिकारियों श्रीमती तृप्ति भट्ट जी, SSP, टिहरी गढ़वाल और श्री लोकजीत सिंह जी, Add. SP CID का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 के लिए हुआ है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।”

आपको बता दें, तृप्ति भट्ट को कमांडेंट एसडीआरएफ रहते हुए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जलदूत, फ्लड एंड डीप डाइविंग टीम का गठन समेत आपदा प्रबंधन में किये गए कई कार्यों के लिए स्मार्ट ज्यूरी अवार्ड 2020 और लोकजीत सिंह को कोरोना काल में देहरादून पुलिस अधीक्षक क्राइम/नोडल अधिकारी कोविड 19 कंट्रोल रूम रहते हुए आम लोगों की मदद और समन्वय के लिए तैयार किये गए इमरजेंसी रिस्पांस तंत्र के लिए फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...