1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रियंका गाँधी का पीएम मोदी से किया सवाल, कहा- प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?

प्रियंका गाँधी का पीएम मोदी से किया सवाल, कहा- प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गाँधी का पीएम मोदी से किया सवाल, कहा- प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?

दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 69 दोनों से देश के किसान आंदोलन कर रहे है। गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद अब सरकार की ओर से कड़ा रुख बरता जा रहा है। 5 फरवरी को जाम का ऐलान होने के बाद दिल्ली पुलिस और मुस्तैद हो गई है।

गाजीपुर बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। अब इसी मसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से सरकार पर निशाना साधा गया है।

आप को बता दें कि प्रियंका गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से बॉर्डर पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?

उन्होंने यह वीडियो दिखाकर यह जताने का प्रयास किया है कि दिल्ली पुलिस किसी युद्घ की तैयारी कर रही है। आपको बता कि ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान पुलिस और पुलिस में संघर्ष देखने को मिला था। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

दिल्ली पुलिस की ओर से गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर तैयारियां की जा रही हैं। यहां सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई है, सीमेंट के बड़े-बड़े बैरिकेड बना दिए गए हैं। सड़कों में कीलें लगाई जा रही हैं, कंटीली तारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि प्रदर्शनकारी किसान फिर से दिल्ली की ओर ट्रैक्टर ना ले आएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...