1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला : लॉकडाउन का बेबी पैक कोरोना के लिए नहीं, किसी और के लिए

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला : लॉकडाउन का बेबी पैक कोरोना के लिए नहीं, किसी और के लिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला : लॉकडाउन का बेबी पैक कोरोना के लिए नहीं, किसी और के लिए

प्रदेश में अब कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है वहीं योगी सरकार ने शनिवार रविवार का लॉकडाउन फार्मूला निकाल लिया है और अब उसी को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार ने बड़ा हमला बोला है।

आज प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए।

साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है।

या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था। यहां उनका इशारा विकास दुबे के एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों की और था।

आपको बता दे, प्रदेश में कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना अपडेट दिया गया था उसके मुताबिक 1664 ने संक्रमित मरीज मिले हैं।

यह प्रदेश में अब तक का सर्वाधिक संक्रमित मामले हैं।इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण की संख्या 38000 के पार हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...