उत्तर प्रदेश के बर्बर हाथरस गैंगरेप और हत्याकांड को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कल यूपी के सीएम साहब ने संवाद से समस्याओं को हल करने की बात कही।
कल यूपी के सीएम साहब ने संवाद से समस्याओं को हल करने की बात कही।
तो क्या वो पीड़ित परिवार की बात सुनेंगे? हाथरस डीएम पर कार्रवाई कब? न्यायिक जांच के आदेश कब?
न्याय की पहली सीढ़ी है पीड़ित लड़की की बात सुनना। वास्तविकता ये है कि बीजेपी आज भी लड़की के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2020
तो क्या वो पीड़ित परिवार की बात सुनेंगे? हाथरस डीएम पर कार्रवाई कब? न्यायिक जांच के आदेश कब? न्याय की पहली सीढ़ी है पीड़ित लड़की की बात सुनना। वास्तविकता ये है कि बीजेपी आज भी लड़की के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।
इससे पहले प्रियंका ने दूसरे ट्वीट में कहा कि ‘राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा? ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है।
राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा?
ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है। शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 4, 2020
शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।
प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था. उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनकी भूमिका की जाँच हो.
हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनके रोल की जाँच हो।
परिवार न्यायिक जांच माँग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके SIT की जांच जारी है। 1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 4, 2020
उन्होंने कहा, परिवार न्यायिक जांच माँग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके एसआईटी की जांच जारी है. यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए.”