वाराणसी में अपनी मांगों को लेकर जारी बुनकरों की हड़ताल पर सिसायत तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुनकरों के बिजली बिल को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर बुनकरों की समस्या उठाई है। प्रियंका ने कहा कि दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी चिट्ठी शेयर करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ‘दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है। भाजपा सरकार को अविलंब फ्लैट रेट पर बिजली व पुराने दर पर बकाया भुगतान लागू कर बुनकरों की रक्षा करनी चाहिए। उप्र के सीएम को मेरा पत्र।’
दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है।
भाजपा सरकार को अविलंब फ्लैट रेट पर बिजली व पुराने दर पर बकाया भुगतान लागू कर बुनकरों की रक्षा करनी चाहिए।
उप्र के सीएम को मेरा पत्र। pic.twitter.com/3o8d3jI5oq
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 29, 2020
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मांग की कि बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना बहाल की जाए। फर्जी बकाया के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न रोका जाए और उनके बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। साथ ही जिनके बिजली कनेक्शन कट गए हैं, उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।