केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी वाड्रा नेता ने जम कर निशाना साधा है। कृषि कानून को लेकर कांग्रेस नेता ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर ट्वीट करके गंभीर आरोप लगाए है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों की असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है। सहारनपुर किसान पंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी।
कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों की असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है
सहारनपुर किसान पंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी। pic.twitter.com/9pVDvZx0tY
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 11, 2021
आप को बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी सहारनपुर में किसानों का दर्द जाने पहुंची थी। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी थी। सहारनपुर की महा पंचायत के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने बीजेपी सरकार पर वार करते हुए किसानों से अपील की है कि किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।’
साथ ही उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने आगे कृषि कानून को लेकर कहा कि तीनों कृषि कानून उस राक्षस की तरह हैं, जैसे राक्षस दुर्गम ने तबाही मचाई थी और फिर मां शाकंभरी ने लोगों का दु:ख दूर किया था। उन्होंने देश के किसान और मजदूरो को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों और मजदूरों के साथ है, अब यह आंदोलन थम नहीं पाएगा।’