1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला

प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला

प्रधानमंत्री वर्चुअल संवाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला

वाराणसी के रेहड़ी-पटरी वालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के तहत 3 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को लोन भी देंगी। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, आज पीएम साहब यूपी के कुछ रेहड़ी-पटरी दुकानदारों से बात करेंगे। पूरे लॉकडॉउन में रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों पर भयंकर मार पड़ी।

घर चलाना मुश्किल हो गया, रोजी-रोटी उजड़ गई। रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों को आज लोन नहीं एक स्पेशल सहायता पैकेज की जरूरत है।

पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम वाराणसी जिले की कमिश्नरी, बनारस घराना पुराना आरटीओ आशापुर मार्ग और अस्सी पर हो रहा है।

वहीं दुर्गाकुंड और बनारस वर्चुअल संवाद हो रहा है। यहां पर स्क्रीन और कैमरा लगाया गया है। कार्यक्रम को दिखाने के लिए चार जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई है।

इस योजना के तहत वेंडर्स के खाते में 10000 रुपए ऋण भेजा जा रहा है, जिसे वे धीरे-धीरे करके चुकाएंगे। इसका लाभ 30000 वेंडरों को मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...