1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन से घमासान और लेह में पहुंचे भारत के प्रधान पीएम मोदी, पढ़िए

चीन से घमासान और लेह में पहुंचे भारत के प्रधान पीएम मोदी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन से घमासान और लेह में पहुंचे भारत के प्रधान पीएम मोदी, पढ़िए

चीन से बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अचानक लेह पहुंच गए है। ना उनका कोई कार्यक्रम था ना ही किसी को इस बात को भनक थी लेकिन वो अचानक से पहुंच गए है।

चीन से जारी विवाद के बीच देश के प्रधान का लेह पहुंचना एक बड़ा सन्देश दे रहा है। इस बात से ये साफ़ संकेत मिल रहे है कि मोदी जी इस बार आप पार की लड़ाई के मूड़ में है।

आपको बता दे कि इससे पहले खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाने वाले थे लेकिन आखिरी समय पर उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।

मोदी जाने जाते है लोगों को चौकाने के लिए और आज एक बार फिर उन्होंने लोगों को चौंका दिया है। माना जा रहा है कि ये सैनिको को साफ़ सन्देश है कि पूरा देश आपके पीछे खड़ा है .

और सोचिये जब सेना को ये पता चलेगा कि देश का प्रधान खुद उनसे मिलने आया है तो उनका कितना मनोबल बढ़ेगा !

आज सेना कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है और आज ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद पीएम मोदी आज उनकी हिम्मत बनकर उनके पास गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...