प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। 31 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समानता और न्याय पर आधारित उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’
वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/KDmIYMswMQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020
प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की पिछली कड़ी में भी महर्षि वाल्मीकि को याद किया था। ट्वीट के साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि से संबंधित अपने संबोधन का हिस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि के आचार, विचार और आदर्श आज नये भारत के हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा भी हैं और दिशा-निर्देश भी हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी।
पूज्य गुरुवर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 31, 2020
इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने भी शुभकामनाएँ देते हुए लिखा कि पूज्य गुरुवर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
रामायण महाकाव्य के रचयिता एवं आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भावपूर्ण नमन। pic.twitter.com/WlYPbMcBWL
— Congress (@INCIndia) October 31, 2020
कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा रामायण महाकाव्य के रचयिता एवं आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भावपूर्ण नमन।