1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रधानमंत्री मोदी की द्विदेशीय यात्रा: ब्रिटेन के बाद मालदीव में बढ़ाया सहयोग का हाथ

प्रधानमंत्री मोदी की द्विदेशीय यात्रा: ब्रिटेन के बाद मालदीव में बढ़ाया सहयोग का हाथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज मालदीव पहुँच गए है.. वे यहाँ दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्ज़ू के निमंत्रण पर गए हैं और वहाँ के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री मोदी की द्विदेशीय यात्रा: ब्रिटेन के बाद मालदीव में बढ़ाया सहयोग का हाथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में आज मालदीव पहुँचे हैं, जहाँ वे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्ज़ू के निमंत्रण पर मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर भारत और मालदीव के राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी यूनाइटेड किंगडम की ऐतिहासिक यात्रा पर थे, जहाँ उन्होंने ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री की मुलाक़ात किंग चार्ल्स तृतीय से सैंडरिंघम हाउस में हुई, जहाँ उन्होंने एक पौधा भेंट किया, जो दोनों देशों के गहरे और हरित संबंधों का प्रतीक माना गया।

अब प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा से द्विपक्षीय समझौतों और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, खासतौर से समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...