प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का यह 70वां संस्करण है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 70 वीं एपिसोड होगा। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कल सुबह 11 बजे ट्यून। #MannKiBaat
Tune in at 11 AM tomorrow. #MannKiBaat pic.twitter.com/XJQhA8KaFs
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2020
प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में कोरोना पर बात कर सकते हैं। इसमें वह आ रहे त्योहारों के दौरान सावधानी बरतने को कह सकते हैं। इसके अलावा वह कई अन्य मुद्दों पर भी जनता से बात कर सकते हैं।
बता दें कि लोग सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद प्रसारित किया जाएगा।