रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मऊ: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार लगातार कई कदम उठा रहें हैं, जिससे इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। इसके बावजूद भी ये घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा। आपको बता दें कि एकबार फिर सड़क दुर्घटना ने पूरे गांव के माहौल को गमगीन कर दिया है।
दरअसल, मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पुरे मऊ जिले में कहर बरसा दिया। सोमवार की सुबह प्रीती कोचिंग पढ़ने के लिए सुल्तानपुर बाजार साइकिल से जा रही थी। जैसे ही वह बाजार में पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने प्रीती को धक्का मार दिया। जिसके बाद प्रीती सड़क पर गिर पड़ी, और वो अनियंत्रित ट्रक प्रीती को कुचलते हुए निकल गया।
प्रीती की इस हादसे के दौरान तत्काल मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही, नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मृतका प्रीती का शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि, लोगों की मांग ये थी कि मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, और साथ ही साथ आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके-ए-वारदात पर पुलिस पहुंची और लोगो की मांग मानने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जब प्रशासन के बड़े अधिकारीयों ने ग्रामीणों और परिजनों बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने रोड खाली किया।