1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राष्ट्पति रामनाथ कोविंद संग कई राजनेताओं ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी

राष्ट्पति रामनाथ कोविंद संग कई राजनेताओं ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नए साल की शुरुआत के बाद आज देशभर में पहला त्यौहार लोहड़ी मनाया जा रहा है। लोहड़ी खासतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाने वाला त्यौहार है। हर साल मकर संक्रांति से पहले वाले दिन लोहड़ी मनाई जाती है। वैसे इस त्यौहार की सबसे अधिक धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है।

जहां आज पूरा देश लोहड़ी का त्यौहार मना रहा है वही दूसरी और देश के किसान केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानून को लेकर दिल्ली और हरियाणा के बॉडर पर आंदोलन कर रही है।

इस मौके पर देश के राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्‍योहारों के माध्‍यम से हमारे समाज में प्रेम, स्‍नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर साथी नागरिकों को शुभकामनाएं और शुभकामनाएं। इन त्योहारों से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द की भावना मजबूत होती है और देश में समृद्धि और खुशियाँ बढ़ती हैं।

बीजेपी नेता जगत प्रकाश नड्डा ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

चिराग पासवान ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा समस्त देशवासियों को हर्ष और उल्लास के पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोहड़ी का पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां एवं समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से मेरी यही कामना है।

आप आदमी ने अपने ट्वीट में लिखा समस्त देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा पर आप सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे किसान भाइयों और बहनों को उनके घरों से दूर बैठे और उनके अधिकारों के लिए खराब मौसम की ख़ास ख़्वाहिश है।

कांग्रेस पार्टी ने लिखा हम लोहड़ी के खुशी के मौके पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। त्योहार आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लाएं!

लोहड़ी का भारत में बहुत महत्व है। लोहड़ी एक ऐसे पर्व के रूप में मनाई जाती है जो सर्दियों के जाने और बसंत के आने का संकेत है। लोहड़ी यूं तो आग लगाकर सेलिब्रेट की जाती है लेकिन लकड़ियों के अलावा उपलों से भी आग लगाना शुभ माना जाता है।

लोहड़ी के पावन मौके पर लोग रबी की फसल यानि गेहूं, जौ, चना, मसूर और सरसों की फसलों को आग को समर्पित करते हैं। इस तरीके से देवताओं को चढ़ावा और धन्यवाद दिया जाता है। ये वही समय होता है जब रबी की फसलें कटघर घर आने लगती हैं। आमतौर लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि को आभार प्रकट करने, फसल की उन्नति की कामना करने के लिए मनाया जाता है।

लोहड़ी का महत्व एक और वजह से हैं क्योंकि इस दिन सूर्य मकर राशि से गुजर कर उत्तर की ओर रूख करता है। ज्योतिष के मुताबिक, लोहड़ी के बाद से सूर्य उत्तारायण बनाता है जिसे जीवन और सेहत से जोड़कर देखा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...