1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. पत्नी संग 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

पत्नी संग 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन की तारीखों का ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने यानी 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई दिल्ली और गुजरात में ठहरेंगे। डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया भी होंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन की तारीखों का ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड अपनी अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप संग 25-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत में पहला दौरा होगा।

व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि, ट्रंप अपनी इस यात्रा में नई दिल्ली के अलावा अहमदाबाद भी जाएंगे। यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेगी।

बताते चले कि, बीते साल सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हाउडी मोदी’ इवेंट के लिए अमेरिका गए थे। टेक्सस राज्य के ह्यूस्टन में हुए इस बेहद खास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंच साझा किया था। इसे देखने के लिए करीब 50 हजार लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने ट्रंप को परिवार सहित भारत आने के न्योते की याद दिलाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...