1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन को घेरने की तैयारी : हांगकांग के दस हजार लोगों को देगा ऑस्ट्रेलिया निवास देगा

चीन को घेरने की तैयारी : हांगकांग के दस हजार लोगों को देगा ऑस्ट्रेलिया निवास देगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन को घेरने की तैयारी : हांगकांग के दस हजार लोगों को देगा ऑस्ट्रेलिया निवास देगा

भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर चीन को घेरने की तैयारी कर ली है। हांगकांग में चीन की ज्यादती को लेकर अमेरिका खुले तौर पर चीन को धमकी दे चुका है और आने वाले समय में चीन पर और प्रतिबंध वो लगाने जा रहे है।

वहीं भारत ने भी चीन को आर्थिक तौर पर झटके देने शुरू कर दिए है। इसके अलावा जापान ने बेहे दक्षिण चीन सागर में अपना सहयोग देने की बात कहीं है।

इसके अलावा चीन को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया ने एक एलान किया है। दरअसल हांगकांग के दस हज़ार लोगों को अब ऑस्ट्रेलिया निवास देगा।

इससे पहले ब्रिटेन ने भी ऐसा ही एलान किया था, जिससे चीन को मिर्ची लगी थी। बता दें कि कोरोना को लेकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही चीन को कटघरे में खड़ा कर चुका है।

देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन की सरकार का मानना है कि अर्धस्वायत्त क्षेत्र हांगकांग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने से लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...