1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां ज़ोर तोड़ पर

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां ज़ोर तोड़ पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां ज़ोर तोड़ पर

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां ज़ोर तोड़ पर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां ज़ोर तोड़ से चल रही है । प्रयागराज स्थित राजकीय प्रिंटिंग प्रेस में मतपत्रों की छपाई का काम भी शुरू हो गया है।

प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के पद के उम्मीदवार के लिए सफेद रंग के मतपत्र पर मतदाता को मुहर लगानी होगी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए के नीले रंग का और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र छप रहा है।

आपको बता दें पहली अक्तूबर से शुरू हुए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेबल आफिसर हर ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर वोटरों की जांच कर रहे हैं।

यह बीएलओ वर्ष 2015 में हुए पिछले पंचायत चुनाव के बाद से अब तक परिवार में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम नये वोटर के रूप में दर्ज कर रहे हैं, साथ ही इन पांच वर्षों में मृत या दूसरे राज्य में स्थानांतरित हो गये वोटरों के नाम काट भी रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...