1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: छात्र छात्राओं को भेजा जायेगा उनके घऱ,पढ़िए

प्रयागराज: छात्र छात्राओं को भेजा जायेगा उनके घऱ,पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज: छात्र छात्राओं को भेजा जायेगा उनके घऱ,पढ़िए

{ जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट }

प्रयागराज में अध्यनरत छात्र छात्राओं को उनके घर भेजा जाएगा। आज रात्रि 9 बज़े से रात्रि 12 बज़े के बीच एवं अगले दिन सुबह 8 बज़े से जाएंगी बसें, प्रयागराज में अध्यनरत अपने घऱ जाने के इच्छुक छात्र छात्राओं को को दो चरणों में भेजा जायेगा।

पहले चरण में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं चित्रकूट जनपद के छात्र छात्राओं को भेजा जायेगा।

जौनपुर, भदोही, वाराणसी एवं चंदौली के लिए सिविल लाइंस हनुमान मन्दिर से हिंदू हॉस्टल चौराहे के बीच से संचालित होंगीं बसें। सोनभद्र, मिर्जापुर एवं चित्रकूट जनपद के लिए सिविल लाइंस हनुमान मन्दिर से मेडिकल चौराहे से जाएंगी बसें।

फतेहपुर औऱ कौशाम्बी के लिए सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर के पास से जाएंगी बस, प्रतापगढ़ के लोकसेवा आयोग चौराहे के पास से जाएंगी बस, दुसरे चरण में 29-4-20 को सुबह 10 बज़े से संचालित क़ी जाएंगी बसें।

अपने गृह जनपद जाने वाले छात्र छात्राओं को अपने विश्विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान द्वारा ज़ारी पहचान पत्र एवं कोचिंग संस्थानो द्वारा ज़ारी फोटोयुक्त पहचान पत्र अथवा विगत दो वर्षों में किसी प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करने संबंधी प्रवेश पत्र लाना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...