1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: पेड़ में टकराने के बाद कार में लगी आग

प्रयागराज: पेड़ में टकराने के बाद कार में लगी आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज: पेड़ में टकराने के बाद कार में लगी आग

प्रयागराज: जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के जवाईन नहर के पास बुधवार की भोर में बबूल के पेड़ से वैगनआर कार टकरा गई। टक्कर होने से कार में आग लग गई। इसमें सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोरांव थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि कार जल जाने से उसका नंबर भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। शवों को कार से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। किसी की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

बुधवार की भोर में सफेर रंग की वैगनआर कार कोरांव थाना क्षेत्र के जवाइन नहर के पास बबूल के पेड़ से टकराई। टक्‍कर तेज हुई थी, कार सवार लोगों के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई।

लोग घटनास्‍थल की ओर भागे। देखा तो पेड़ में टक्‍कर के बाद आग जल रही थी। तत्‍काल कोरांव पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गई।

कुछ ही देर में वहां कोरांव थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार में लगी आग को पुलिस ने बुझाया। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगाें की मौत की पुष्टि की है।

कार का नंबर प्लेट जल जाने के कारण यह नहीं पता लगा पा रही है कि कार कहां की थी। वहीं मरने वालों की सिर्फ खोपड़ी ही बची थी, शरीर जल चुका था। हालांकि पुलिस ने वाहन के चेचिज नंबर से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। चेचिज नंबर के आधार पर पता चल रहा है कि वाहन करछना का था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...