कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव एवम् रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतया पालन कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज श्री प्रेम प्रकाश के द्वारा अभियान चलाया गया है।
आपको बता दे कि जनपद प्रयागराज के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न शहरी इलाकों में पैदल गस्त कर चौराहों एवम् व्यस्त इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था एवम् यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसके अलावा मास्क नहीं पहनने एवम् सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने वालो को हिदायत दी गई और उल्लंघन करने वालो से जूर्माना वसूलने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
साथ ही वाहन चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया एवम् चौराहों और पीआरबी वाहनों में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।