{ मनीष की रिपोर्ट }
प्रतापगढ़ में लॉकडाउन के अनुपालन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सड़कों पर उतरे। भारी पुलिस भी इस दौरान मौजूद रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम दिनेश द्विवेदी व सी ओ सिटी अभय पांडेय के साथ कोहड़ौर व नगर कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
रुट मार्च चौक इलाके से शुरू हुआ और श्री राम तिराहे से होता हुआ अस्पताल गेट से सदर बाजार पहुँचा। फ्लैग मार्च के दौरान बाइक सवार और अनावश्यक रूप से रोड पर घूम रहे लोगो मे हड़कम्प मचा रहा।
इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी चौक इलाके के आस पास के एरिया की निगरानी भी की गयी। पूरे शहर में पुलिस अधीक्षक के साथ जिला अधिकारी ने भी रुट मार्च किया।
वही एस पी प्रतापगढ़ का कहना है कि लोगो में कॉन्फिडेंस लाने के फ्लैग मार्च किया गया है जिससे लोगो को ये पता चले कि किसी को भी किसी तरह की समस्या नही होगी।