रिपोर्ट : गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: केंद्र की सीमाओं पर बैठे किसानों का आदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 2 महीनें से आंदोलन कर रहें किसानों के समर्थन में कई लोग सामने आ रहे है। देश ही नहीं अब विदेश से भी किसानों को समर्थन मिल रहा है। पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ट्वीट कर किसानों के समर्थन में आगे आयी। मिया खलीफा ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आस-पास इंटरनेट काट दिया?’
मिया खलीफा ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- ‘पेड एक्टर्स अच्छा? कास्टिंग डायरेक्टर का कहना है. मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन के दौरान उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं.’ #FarmersProtest
“Paid actors,” huh? Quite the casting director, I hope they’re not overlooked during awards season. I stand with the farmers. #FarmersProtest pic.twitter.com/moONj03tN0
— Mia K. (Adri Stan Account) (@miakhalifa) February 3, 2021
बता दें कि आज लगातार विदेशी सितारों के ट्वीट आ रहे हैं और वह किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जता रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर कई इलाकों में इंटरनेट बैन है, ऐसे में इसे लेकर हस्तियां ट्वीट कर रही।
आपको बता दें कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन का आज 70वां दिन है। अब तक किसान कानून वापसी पर अड़े हैं और दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसान नेता राकेश टिकैत हरियाणा के जींद में महापंचायत में हिस्सा लेंगे। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने भी किसान आंदोलन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पहले दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका पर हमला हुआ। अब सबसे बड़े लोकतंत्र में ऐसा हो रहा है। भारत में इंटरनेट बैन और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
वैसे बता दें कि प्रसिद्ध मॉडल और पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा अपने हॉट और सेक्सी वीडियो को लेकर पंजाब-हरियाणा सहित पूरे देश में फेमस है। मिया खलीफा का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। तो ऐसे में लोगों का कहना है कि इंटरनेट बंद होने से मिया को कहीं अपनी लोकप्रियता में कमी आने की चिंता तो नहीं सता रही, हालांकि वजह जो भी हो मिया का हर अंदाज उनके प्रशंसकों को पसंद है। अब उनका किसानों के समर्थन में आना भी कई लोगों को पसंद आ रहा है।