1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. किसान आंदोलन पर सियासत, मायावती की केंद्र सरकार से गुजारिश

किसान आंदोलन पर सियासत, मायावती की केंद्र सरकार से गुजारिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>किसान आंदोलन पर सियासत, मायावती की केंद्र सरकार से गुजारिश

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को 65वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने मीडिया से बात करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो केंद्र सरकार से गुजारिश करती है कि दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया जाए। इस दौरान मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पुस्तक का विमोचन भी किया।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर जनता को संबोधित करता हुए कोरोना वैक्‍सीन लगाने की शुरुआत करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्‍वागत किया, साथ ही केंद्र और राज्‍य सरकार से अनुरोध किया है वे सभी को फ्री में कोरोना वैक्‍सीन मुहैया कराएं। इस दौरान मायावती ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो यूपी में हर नागरिक को मुफ्त में कोरोना की वैक्‍सीन लगेगी।

इस मौके पर उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण राजनीतिक घोषणा भी की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बसपा किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती के 65वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके बधाई दी है। सीएम ने लिखा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...