पुलिस वाले धमकाते थे, बोलते थे कि कोरोना से मरती तो मुआवजा नहीं मिलता- पीड़ित परिवार
हाथरस : उत्तर प्रदेश के चर्चित हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। तो वहीं आज प्रशासन ने मीडिया को पीड़ित परिवार से बात करने की इजाजत दे दी है।
हालांकि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल को गांव में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
इस दौरान पीड़िता की भाभी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह और उनका परिवार नार्को टेस्ट नहीं कराएगा, क्योंकि वह झूठ नहीं बोल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने डीएम और एसपी के भी नार्को टेस्ट की मांग की।
पीड़िता की भाभी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई खुलासे किए है। पीड़िता की भाभी ने मीडिया को बताया कि पुलिस वाले धमकाते थे, बोलते थे कि कोरोना से मरती तो मुआवजा नहीं मिलता।
पीड़िता की भाभी ने कहा कल यहां कोई एसआईटी की टीम नहीं आई थी। परसों पूछताछ हुई थी। डीएम साहब बोलते थे कि तुम्हारी बेटी अगर कोरोना से मर जाती तो क्या कर लेते। तब क्या मुआवजा मिलता।