1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आप नेता संजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया शिकायत

आप नेता संजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आप नेता संजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया शिकायत

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें मौत की धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज की है। पुलिस से की गई शिकायत की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

ट्विटर अकाउंट पर शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए आप नेता संजय सींग ने कहा कि इस तरह की धमकियों से भयभीत नहीं होंगे। उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि संजय सिंह के सहयोगी के फोन पर एक शख्स ने फोन कर कहा कि वह हिंदू वाहिनी से बोल रहा है और संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देगा।

आप को बता दे कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक बयान में कहा सोमवार शाम लगभग 7 बजे, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में फोन पर उन्हें दी जा रही धमकियों के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

उन्होंने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि @CPDelhi संज्ञान ले मोबाइल न. 7288088088 से मेरे सहयोगी के फ़ोन न. पर फ़ोन आया फ़ोन करने वाले शख़्स ने कहा “मैं हिंदू वाहिनी से बोल रहा हूँ संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर ज़िंदा जला दूँगा” ऐसी धमकियाँ पहले भी मिल चुकी हैं इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नही “जला दो या मार दो”

इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं। जला दो, या मार दो, जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा। सभाजीत सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है।

उन्होंने कहा ऐसे ओछे कृत्य से हम पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। आम आदमी पार्टी गरीबों-मजलूमों के हक में हमेशा आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। इन कायरतापूर्ण हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर जिंदा जलाकर मारने की धमकी मिली है। साथ ही बताया अज्ञात व्यक्ति खुद को हिंदू वाहिनी का सदस्य बता रहा है। व्यक्ति ने संजय सिंह से मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देने की बात कही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...