मुंबई पुलिस ने कल सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 2018 में कथित रूप से इंटीरियर डिजाइनर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।
2018 में अलीबाग में 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नायक ने रिपब्लिक टीवी से उसका भुगतान नहीं मिलने के चलते आत्महत्या कर ली थी।
सुसाइड नोट में कहा गया था कि अरनब और दो अन्य ने उनके 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।
बता दें कि 2018 में, अलीबाग पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था, लेकिन इस मामले में कोई सबूत नहीं मिलने के चलते 2019 में इस मामले को रायगढ़ पुलिस ने बंद कर दिया था।
बता दे, अलीबाग के एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने उन्हें अपनी रिमांड में लेने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की ये मांग को खारिज कर दी। अरनब गोस्वामी 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
अरनब के साथ मामले में दो अन्य फिरोज शेख और नीतेश शारदा को भी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अरनब गोस्वामी की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब मुंबई में उनके खिलाफ टीआरपी घोटाले की जांच चल रही है।