रिपोर्ट:मोहम्मद आबिद
मथुरा: एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कछुआ बलदेव के मुख्य बाजार में कस्बा चौकी का फीता काटकर उद्धाटन किया गया है। और इस मौके पर एसपी देहात सीओ महावन थाना प्रभारी बलदेव जसवीर सिंह के साथ चौकी प्रभारी मदन सिंह सहित कसरावद के व्यापारी और व्यवसाय कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष बंदे कमल कुमार पांडे मौजूद रहे।
आपको बता दें कि इस चौकी की स्थापना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कस्बे में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए की गई थी जिसको लेकर उनका कहना था कि कस्बे में चौकी स्थापित होने से यहां पर जो लोगों का अपराध बढ़ता जा रहा था उस पर भी अंकुश लगेगा।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर का कहना है की कस्बे में व्यापारियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी साथियों का कहना था कि इसी तरह से यहां पर नई चौकियां स्थापित की गई है उनको भी जल्दी से जल्दी कार्य किया जाएगा।
वहीं व्यापारियों ने पुलिस चौकी की स्थापना होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि इस चौकी कि वे काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे थे यह चौकी लगभग 55 वर्ष बाद यहां पर उन्हें स्थापित की गई है।