पुलिस अपराधी पकड़ने के बजाय आप के कार्यकर्ताओं को पकड़ने में जुटी- संजय सिंह
लखनऊ : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। संजय सिंह ने शुक्रवार को आप के कार्यताओं पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।
संजय सिंह ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत करने एससी/एसटी कमीशन जाएंगे और उच्च न्यायालय में केस भी करेंगे।
हमारे एक दिव्यांग दलित कार्यकर्ता विनोद व उनके दो साथियों को योगी जी की बहादुर पुलिस ने रात से जबरन थाने में बंद कर रखा है ठाकुर गंज में महमूद भाई को गिरफ़्तार किया गया है वाह रे योगी जी ज़ोर भी दिखाया तो दिव्यांग पर जिसके माँ-बाप भी दुनिया में नही हैं। pic.twitter.com/B3AMPwueKe
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 23, 2020
संजय सिंह ने यूपी के डीजीपी को टैग करते हुए ट्वीट किया, इतनी रात को आदित्यनाथ जी की पुलिस अपराधी पकड़ने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पकड़ने में जुटी है, युवा दलित नेता विनोद नागर को गिरफ़्तार किया गया है।
CM अजय सिंह बिष्ट जी के थानेदार दिनेश सिंह बिष्ट ने एक दलित दिव्यांग विनोद को गिरफ़्तार कर बहादुरी का मेडल हासिल कर लिया है गिरफ़्तारी का कारण भी बताने को तैयार नही मैं इस मामले की शिकायत करने SC/ST कमीशन जाऊँगा और उच्च न्यायालय में केस भी करूँगा। pic.twitter.com/GOWQIkXckC
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 23, 2020
प्रीतपाल सिंह सलूजा के घर पुलिस ने जाकर परिवार को धमकाया। अगले ट्वीट में संजय सिंह ने कहा, ‘हमारे एक दिव्यांग दलित कार्यकर्ता विनोद व उनके दो साथियों को योगी जी की बहादुर पुलिस ने रात से जबरन थाने में बंद कर रखा है।
ठाकुर गंज में महमूद भाई को गिरफ़्तार किया गया है। वाह रे योगी जी ज़ोर भी दिखाया तो दिव्यांग पर जिसके मां-बाप भी दुनिया में नही हैं।
आप नेता संजय सिंह इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा, सीएम अजय सिंह बिष्ट जी के थानेदार दिनेश सिंह बिष्ट ने एक दलित दिव्यांग विनोद को गिरफ़्तार कर बहादुरी का मेडल हासिल कर लिया है।
गिरफ़्तारी का कारण भी बताने को तैयार नहीं। मैं इस मामले की शिकायत करने एससी/एसटी कमीशन जाऊंगा और उच्च न्यायालय में केस भी करूंगा।