1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो से पुलिस ने 40 हजार लोगों का किया चालान, वसूले 44 लाख जुर्माना

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो से पुलिस ने 40 हजार लोगों का किया चालान, वसूले 44 लाख जुर्माना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो से पुलिस ने 40 हजार लोगों का किया चालान, वसूले 44 लाख जुर्माना

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नोएडा: देश में कोरोना के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है, महामारी से संक्रमित होकर लोगो के जान गंवाने का ऑकड़ा भी दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। महामारी ने हाहाकार मचा दिया है, हालात तो ये हैं कि रोज दिन की शुरुआत होते ही कोरोना से हुई मौत के ऑकड़ो के बताने के साथ शुरुआत करनी पड़ रही है। बावजूद इसके लोग अब भी बेपरवाह घर से बाहर निकले से बाज नहीं आ रहें हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंधन करने वालों से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है। पुलिस ने 40 हजार लोगों का चालान किया, जिनसे 44 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि साल भर के वाहन चालान से 4.64 करोड़ की वसूली की।

महामारी के संकट के इस दौर में पुलिस सड़कों पर सक्रिय नजर आई और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की है, इस बात को आप इसी से समझ सकते हैं कि लॉकडाउन के दौरान नोएडा पुलिस ने 40,000 से ज्यादा लोगों का लॉकडाउन उल्लंघन का चालान किया, जिससे करीब 44 लाख रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया है।

आपको बता दें कि कोविड गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 12,370 लोगों के खिलाफ 3,143 मुकदमा दर्ज किये गए, जबकि 12,210 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिना मास्क घूमने वाले 40,850 लोगों का चालान कर 44,18,800 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। नोएडा पुलिस के साल भर के चालान का आंकड़ा देखें तो पुलिस ने 6,06,111 वाहनों का चालान काटकर उनसे करीब 4 करोड़ 64 लाख रुपए का अर्थदंड वसूला है।

महामारी को मात देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए थे कि कोविड-19 के संक्रमण के समय नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया और लॉकडाउन का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सीएम के इस आदेश का पूरे उत्तर प्रदेश की पुलिस पालन कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...