1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिटिया के गांव आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिटिया के गांव आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिटिया के गांव आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिटिया के गांव आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दस जनपथ से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों के साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेता भी मौजूद हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिटिया के गांव आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट हो गया है। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और सघन चेकिंग कराई जा रही है।

बिटिया के गांव को जाने वाले सभी रास्तों को रोक दिया गया हैl वहीं कांग्रेस के कुछ नेता राहुल और प्रियंका को अपने साथ लाने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच गए हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया राहुल-प्रियंका का काफिला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया है अब दोनों नेता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही निकल पड़े हैं. कांग्रेस नेता पैदल मार्च करते हुए हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीज जगह-जगह पुलिस तैनात है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...