प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सबको हैरान करते हुए लद्दाख पहुँच गए। किसी को भी उनके इस दौरे की भनक नहीं थी। मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जो वीरता दिखाई, उससे दुनिया ने भारत की ताकत देखी।
पीएम ने कहा कि आपका साहस उस ऊंचाई से भी ऊंचा है, जहां आप तैनात हैं। आपका हौसला, शौर्य और मां भारती के मान-सम्मान की रक्षा के लिए आपका समर्पण अतुलनीय है।
उन्होंने यह कहकर कि अब विस्तारवाद का समय जा चुका है, चीन को आड़े हाथ लिया है। अब पीएम मोदी के इस दौरे पे चीन का बयान आया है और उनकी और से कहा गया है कि अभी इस समय बातचीत चल रही है।
ऐसे समय में कोई उकसाने वाले काम नहीं करना चाहिए। आपको बता दे कि मोदी ने नीमू में 11 हजार फीट ऊंची फॉरवर्ड लोकेशन पर आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात की। नीमू से चीन की दूरी सिर्फ 250 किलोमीटर है।