बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। नॉर्थ ईस्ट में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। असम की सत्ताधारी पार्टी भाजपा बीजेपी ने 2015 में जीती गई एक सीट की तुलना में इस बार नौ सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त बनाई है। वहीं, एनडीए के घटक दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) 12 सीटें मिली है।
इस पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि एनडीए नॉर्थ ईस्ट के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। यूपीपीएल और भाजपा असम को BTC चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए बधाई और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत शुभकामनाएं। एनडीए में अपना विश्वास रखने के लिए लोगों का बहुत धन्यवाद।
NDA is committed to serving the people of the Northeast.
I congratulate our ally UPPL and @BJP4Assam for securing a majority in the Assam BTC election, and wish them the very best in fulfilling people’s aspirations.
I thank the people for placing their faith in the NDA.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2020
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपीपीएल को 12 सीटें जीतने के लिए बधाई दी और कुछ ही समय बाद अपने ट्वीट में पार्टी को ‘सहयोगी’ करार दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट में कहा, ‘एनडीए ने असम बीटीसी चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। हमारे सहयोगी यूपीपीएल, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हिमंता बिस्वाा सरमा, रंजीत दास और बीजेपी की असम इकाई को बधाई। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित पूर्वोत्तर के संकल्प पर भरोसा करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद देता हूं।
NDA secured a comfortable majority in Assam BTC election.
Congratulations to our ally UPPL, CM @sarbanandsonwal, @himantabiswa, @RanjeetkrDass and @BJP4Assam unit.
I thank people of Assam for their continued faith in PM @narendramodi’s resolve towards a developed North East.
— Amit Shah (@AmitShah) December 13, 2020
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि NDA पार्टनर यूपीपीएल और असम सीएम को बधाई सर्बानंद सोनवाल, राज्य अध्यक्ष रणजीतदास, वरिष्ठ मंत्री हेतां बिस्वा और असमके लिए बीजेपी असम बीटीसी चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के लिए। परिणाम माननीय पीएम के नेतृत्व और नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है नरेंद्र मोदी जी
Congratulations to NDA partner UPPL and Assam CM @sarbanandsonwal, State President @ranjeetkrdas, senior min @himantabiswa & @bjp4assam for securing clear majority in Assam BTC election. The result shows the faith of people in leadership and policies of Hon PM @narendramodi Ji.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 13, 2020
इनके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई नेताओं को इस जीत पर नए गठबंधन को बधाई दी। बीजेपी, यूपीपीएल और जीएसपी के नव-निर्वाचित 21 बीटीसी सदस्य बाद में परिषद का गठन करने के वास्ते अपना दावा पेश करने के लिए राज्यपाल जगदीश मुखी से मिलने राजभवन गए। यूपीपीएल के प्रमुख के नेतृत्व में ये सभी सदस्य राजभवन गए थे, जिनके साथ नेडा के संयोजक हिमंता बिस्वा सरमा भी थे। राज्यपाल वर्तमान में चेन्नै में हैं और दावा पत्र उनकी आयुक्त और सचिव मीनाक्षी सुंदरम द्वारा प्राप्त किया गया।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के नतीजे अभी आए हैं। पहले वहां भाजपा की एक सीट थी, अब 9 हो गईं। यूपीपीएल के साथ चीफ एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए प्रमोद बोडो के नाम का सुझाव दिया है। कांग्रेस की एक सीट आई है, कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है।
असम के मंत्री हेमंत विस्व सरमा ने कहा कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, गण सुरक्षा पार्टी और भाजपा गठबंधन के पास बहुमत है। हम अगले बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के गठन का दावा करने जा रहे हैं। प्रमोद बोरो यूपीपीएल अगले BTC प्रमुख होंगे। यूपीपीएल ने जेपी नड्डा जी से उन्हें एनडीए में शामिल करने का आग्रह किया।
आप को बता दे कि बीटीसी चुनाव का राज्य में होने वाले चुनाव के मद्देनजर विशेष महत्व है क्योंकि चार जिलों की कुल 14 विधानसभा सीटों पर फिलहाल बीपीएफ का कब्जा है। बीपीएफ ने 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से हाथ मिलाया था और उसके तीन विधायक प्रमिला रानी ब्रह्मा, चंदन ब्रह्मा और रिहोन डेमरी फिलहाल सोनोवाल मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।
इस ही के साथ आप को बता दे कि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के राज्य में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में तीन मंत्री हैं। बीपीएफ, बीटीसी चुनावों में 17 सीटें जीतकर 40 सदस्यीय निकाय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। बीटीसी चुनाव में यूपीपीएल ने 12 सीटें जीतीं, बीजेपी ने नौ, जबकि कांग्रेस और जीएसपी ने एक-एक सीट हासिल की।