1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पंजाब में दशहरे पर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया : बीजेपी अध्यक्ष ने दिया करारा जवाब, पढ़ें

पंजाब में दशहरे पर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया : बीजेपी अध्यक्ष ने दिया करारा जवाब, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंजाब में दशहरे पर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया : बीजेपी अध्यक्ष ने दिया करारा जवाब, पढ़ें

कल विजय दशमी के मौके पर पंजाब में पीएम मोदी का पुतला जलाए जाने की घटना पर अब राजनीति शुरु हो गई है। दरअसल पंजाब में कुछ लोगों ने रावण के पुतले में पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर इस पुतले को जलाया था। इस पर बीजेपी का कहना है कि ये सब बिना राहुल गांधी की सहमति के तो हो ही नहीं सकता था।

इस पूरी घटना पर बीजेपी की और से उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए इस कृत्य की निंदा की और इसे नकारात्मक राजनीति से प्रेरित बताया।

जेपी नड्डा ने कहा, निराशा और बेशर्मी का मेल खतरनाक होता है। कांग्रेस में यह दोनों ही हैं। माता द्वारा शालीनता और लोकतंत्र की खोखली बयानबाजी की जाती है। वहीं बेटा नफरत, क्रोध, झूठ और आक्रामकता की राजनीति के जीवंत प्रदर्शनों का पूरक है। इसमें दोयम दर्जे की बहुतायत है।

वहीं राहुल गांधी ने इस घटना पर कहा है कि पूरे पंजाब में पीएम मोदी का पुतला जलाया गया। आगे राहुल ने कहा कि ये दुखद है कि पंजाब में पीएम के प्रति लोगों का गुस्सा इस स्तर तक पहुंच गया है, पीएम मोदी को इन लोगों से बात करनी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का नाटक शर्मनाक है लेकिन अप्रत्याशित नहीं है।

आखिरकार, नेहरू-गांधी परिवार ने कभी भी प्रधानमंत्री के कार्यालय का सम्मान नहीं किया है। यह 2004-2014 में यूपीए के वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री के अधिकार वाली संस्था के  कमजोर होने के तौर पर देखा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...