1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, कही ये बड़ी बातें

पीएम मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, कही ये बड़ी बातें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, कही ये बड़ी बातें

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हाेने से पहने पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम पत्र लिखा है। इस पत्र पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

समें उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने और फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने बिहार के लिए किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र इसमें किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की ताकत बिहार को विकास की नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी।

पीएम मोदी ने लिखा, ”मेरे प्रिय बिहार के भाइयो और बहनों, सादर प्रणाम। आज इस पत्र के माध्यम से आपसे बिहार के विकास, विकास के लिए एनडीए पर विश्वास और विश्वास बनाए रखने के लिए एनडीए के संकल्प के बारे में बात करना चाहता हूं।”

पीएम मोदी ने इस पत्र में कहा है कि बिहार में हर वर्ग के लोग आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं। यह आधुनिक बिहार की तस्वीर दिखाता है। बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं के जोश ने हम सब को और अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...