आज शिक्षक दिवस है। इस अवसर पर खुद पीएम मोदी ने भी देश को शिक्षक दिवस की बधाई है। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।
We remain grateful to the hardworking teachers for their contributions towards shaping minds and building our nation. On Teachers Day, we express gratitude to our teachers for their remarkable efforts. We pay tributes to Dr. S. Radhakrishnan on his Jayanti. #OurTeachersOurHeroes
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2020
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। हम डॉक्टर एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने टीचर्स डे के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को याद किया और उन्हें देश के निर्माण की नींव तैयार करने वाला बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर हम अपने शिक्षकों के शानदार काम के लिए उनके प्रति आभार जताते हैं।
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, मैं शिक्षक-दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं और सभी गुरुजन-वृंदों को प्रणाम करता हूं।
मैं शिक्षक-दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं और सभी गुरुजन-वृंदों को प्रणाम करता हूं।
आइए, शिक्षक दिवस के इस उपलक्ष्य में हम अपने शिक्षकों, परामर्शदाताओं एवं माता-पिता का धन्यवाद करें, जिनके आशीर्वाद से हमने बहुत कुछ सीखा है।#OurTeachersOurHeroes #TeachersFromIndia pic.twitter.com/gQukZDugvE— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 5, 2020
आइए, शिक्षक दिवस के इस उपलक्ष्य में हम अपने शिक्षकों, परामर्शदाताओं एवं माता-पिता का धन्यवाद करें, जिनके आशीर्वाद से हमने बहुत कुछ सीखा है।