1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी जेएनयू में आज स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पीएम मोदी जेएनयू में आज स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी जेएनयू में आज स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसकी जानकरी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा आज शाम 6:30 बजे, जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इस अवसर पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। मैं आज शाम कार्यक्रम का इंतजार कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं और भारत को गर्व है कि यहां पैदा हुई उनकी जैसी महान शख्सियत आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है।

पीएम के कार्यक्रम से पहले जेएनयू कैंपस में तैयारियां शुरू हो गई हैं।वहीं बुधवार को एबीवीपी छात्र संगठन ने साबरमती ढाबा से विवेकानंद प्रतिमा तक सम्मान यात्रा निकाली।

बयान के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श जितने उनके जीवनकाल में प्रासंगिक थे, उतने आज भी हैं।प्रधानमंत्री ने हमेशा जोर दिया है कि लोगों की सेवा करने और युवाओं को सशक्त बनाने से देश शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है और इससे देश की वैश्विक साख भी बढ़ती है। भारत की समृद्धि और शक्ति यहां के लोगों में निहित है और सभी को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।’

आपको बता दें कि पिछले साल जेएनयू में विवेकानंद की मूर्ति के अपमान पर जमकर बवाल मचा था। स्वामी विवेकानंद की इस प्रतिमा को जेएनयू कैंपस में एलुमनाई के सपोर्ट से लगाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...