पीएम नरेंद्र मोदी दो नवंबर यानी आज सीबीआई की ओर से दिल्ली में ‘विजिलेंस और एंटी करप्शन’ आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्टीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन की थीम ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ रखी गई है।
इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख, विजिलेंस विभागों के हेड, सीवीओ, सीबीआई अधिकारी और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भाग लेंगे. सम्मेलन के पहले दिन सभी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
लोगों को जागरूक करने के लिए सीबीआई हर साल 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाता है जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है। साथ ही सीबीआई का सतर्कता पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज शुरू होगा।
यह सम्मेलन कानून बनाने वाले नेताओं और उन कानूनों का पालन करवाने वाले अधिकारियों को एक मंच पर आकर समस्याओं पर मंथन करने का मौका देता है। इससे सरकार को प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार को खत्म करने में भी सहायता मिलती है।
इस सम्मेलन में साइबर अपराधों के बारे में बात होगी कि कैसे डिजिटल प्रचलन बढ़ने के साथ बैंकों में धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ी है और भ्रष्टाचार के रोकथाम के साथ ही इस सम्मेलन में विदेशों में जांच करने के दौरान आने वाली चुनौतियों जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर खास फोकस रहेगा। इस सम्मेलन में विदेशों में जांच करने के दौरान आने वाली चुनौतियों, भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रिवेंटिव विजिलेंस सिस्टम बनाने, वित्तीय और बैंक फ्रॉड के मामलों की कुशलतापूर्वक जांच करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह सम्मेलन कानून बनाने वाले नेताओं और उन कानूनों का पालन करवाने वाले अधिकारियों को एक मंच पर आकर समस्याओं पर चर्चा करने के लिए मंच प्रदान करता है।इससे सरकार को प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार को खत्म करने में भी मदद मिलती है।
इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख, विजिलेंस विभागों के हेड, सीवीओ, सीबीआई अधिकारी और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन के पहले दिन सभी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।