1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी आज इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को करेंगे सम्बोधित

पीएम मोदी आज इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को करेंगे सम्बोधित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी आज इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को करेंगे सम्बोधित

पीएम मोदी आज इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2020 को वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के छठे संस्करण को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा। इसकी जानकारी उन्होंने कल खुद ट्वीट करके दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह उत्सव 22-25 दिसंबर तक चलेगा। बता दें कि इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन समाज में साइंस और तकनीक के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया जाता है।

इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कल 22 दिसंबर को शाम 4:30 बजे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को संबोधित करेंगे। यह त्योहार वैज्ञानिक समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाता है और इसका उद्देश्य विज्ञान से जुड़ाव को गहरा करना है।

इस इस साल के महोत्सव का थीम केंद्रीय विषय विज्ञान फॉर स्वावलंबी भारत और वैश्विक कल्याण रखा गया है। इस महोत्‍सव का आयोजन विश्व विख्यात भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती के मौके पर किया जाता है।

आप को बता दे कि केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू महोत्सव के आखिरी दिन 25 दिसंबर को इसे संबोधित करेंगे।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 दिसंबर को 4.30 बजे आईआईएसएफ को संबोधित करेंगे वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 25 दिसंबर को इसे संबोधित करेंगे.’’ इस बार आईआईएसएफ-2020 का विषय ‘‘आत्मनिर्भर भारत और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान’’ रखा गया है।

इस महोत्सव का आयोजन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित विजनाना भारती, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय संयुक्त रूप से किया गया है।

यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलता है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की जाती है कि विज्ञान व तकनीक के जरिए हमारी जिंदगी कितनी बेहतरीन हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...