1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, लाॅकडाउन बढ़ाए जाने की उम्मीद

पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, लाॅकडाउन बढ़ाए जाने की उम्मीद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, लाॅकडाउन बढ़ाए जाने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगवार यानी कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में देश में लगे लाॅकडाउन की अवधि को बढ़ाए जाने की घोषणा कर सकते है। वर्तमान में जारी 21 दिनों का लाॅकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 30 अप्रैल तक लाॅकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते है।

शनिवार को पीएम मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने सभी सेे लाॅकडाउन को बढ़ाने सहित इस संक्रमण से निपटने के उपायों एवं आवश्यक कदमों पर सुझाव मांगा था। इस दौरान सभी राज्यों के सीएम ने लाॅकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ानेे की मांग की थी।

बता दें कि ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना पहले ही अपने राज्यों में जारी लाॅकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...