दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच पीएम मोदी आज दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा।
प्रदेश की लगभग 23 हज़ार ग्राम पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान इसके लिए रायसेन में मौजूद रहेंगे। जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री और बीजेपी के विधायक मौजूद रहेंगे।
बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आज लगातार 23वें दिन प्रदर्शन जारी है। आंदोलनरत किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने कृषि कानूनों के बारे में किसानों को समझाने के लिए सभा आयोजित करने का फैसला लिया है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी नाकाम रही है। सरकार कानून में बदलाव करने को तैयार है।
पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन में मौजूद रहेंगे। वहीं जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा के विधायक मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर 1600 करोड़ रुपए की राहत राशि राज्य के करीब 35 लाख किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। खरीफ-2020 फसल हानि की राहत राशि का भी वितरण इस दौरान किए जाएगा। लगभग 2,000 पशु एवं मछली पालन किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का भी वितरण किया जाएगा।
सरकार की ये पहल सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के एक दिन बाद सामने आई है जिसमें कोर्ट ने केंद्र सरकार से किसानों की समस्या का समाधान अविलंब कराने को कहा था। कोर्ट ने साथ ही यह भी कहा था कि अगर समय पर इसका समाधान नहीं निकलता है तो किसानों का प्रदर्शन राष्ट्रीय हो सकता है।
कल कोर्ट ने मुद्दा सुलझाने के लिए जिस कमेटी के गठन की बात कही थी। कल ही कुंडली सीमा पर सिख संत राम सिंह ने किसानों की समस्या की वजह से खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आज दूसरे दिन भी मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी के राइट टू प्रोटेस्ट के अधिकार में कटौती नहीं कर सकते।