1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने आडवाणी जी के जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लिया, देखिए मनमोहक तस्वीरें

पीएम मोदी ने आडवाणी जी के जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लिया, देखिए मनमोहक तस्वीरें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी ने आडवाणी जी के जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लिया, देखिए मनमोहक तस्वीरें

आज बीजेपी के पितामह लाल कृष्ण आडवाणी का जन्मदिन है। आज इस अवसर पर पीएम, गृह मंत्री और अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।

Image

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी था।

Image

विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आ गया और यहीं बस गया। यहां से ही लाल कृष्ण आडवाणी ने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।

Image

2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लाल कृष्ण आडवाणी भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री रहे।  इसके अलावा 1998 से 2004 तक वह बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में गृहमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं।

Image

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा , भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

Image

वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत की राजनीति में भाजपा को एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही है।

गृह मंत्री ने लिखा, आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई।

Image

आगे उन्होंने लिखा, उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...