दुनिया में सबसे लोकप्रिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे तीस से ज्यादा प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को फोन पर वीडियो कॉल के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।
इस कार्य के बाद प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर 63 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा को बनाने के लिए दो सौ से अधिक शिल्पकारों ने एक साल के अंदर पूरा काम किया है।
बता दें कि, इस स्मारक में खास यह है कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और समय से संबंधित जानकारियां होंगी। सुबह दस बजे पीएम मोदी वाराणसी पहुंचेंगे और शाम चार बजे तक रहेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी जंगमबाड़ी मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आरती में भी मौजूद रहेंगे।