प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस के चलते पीएम दिल्ली से वीडियो काॅन्फेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वह लाइव टीवी पर योगाभ्यास भी कर सकते है। इसका प्रसारण सुबह सात बजे से एक घंटे चलेगा। बता दें कि साल 2015 से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है।