1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फ्रांस कार्टून विवाद पर बेबाकी से बोले पीएम मोदी : पढ़िए क्या कहा

फ्रांस कार्टून विवाद पर बेबाकी से बोले पीएम मोदी : पढ़िए क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फ्रांस कार्टून विवाद पर बेबाकी से बोले पीएम मोदी : पढ़िए क्या कहा

कुछ दिन पहले फ्रांस में पैगम्बर साहब का कार्टून क्लास में दिखाने वाले एक हिस्ट्री टीचर की हत्या कर दी गई थी और इसके बाद से ही सरका इस्लामिक संगठनों के खिलाफ  कार्रवाई करने में में जुटी हुई है ,फ़्रांस के इस रवैये की दुनिया भर में निंदा की जा रही है वही अब देश में भी इसे लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है।

शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कहने पर किया गया।

इस प्रदर्शन में कोरोना महामारी को लेकर दी गई हिदायतों का प्रदर्शन के दौरान पालन नहीं किया गया  और प्रदर्शन में जो लेाग हिस्सा लेने पहुंचे वे न तो मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा।

आज इसी मसले पर पीएम मोदी ने बड़ी बात कही है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग खुलकर आतंक के समर्थन में आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के समय में अधिकांश देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं. इसके खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

इसी मुद्दे पर सीएम शिवराज ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वो चाहे कोई भी हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...