बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर से चुनावी प्रचार के राण में उतरे हैं। पीएम मोदी ने दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि NDA की पहचान है, जो कहते हैं वो करते हैं।
भाजपा और NDA की पहचान है कि जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।
देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आंकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है: पीएम @narendramodi #BiharWithNDA https://t.co/cWpYS9Rqwn pic.twitter.com/7nLDZEpGX6
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
आत्मनिर्भर बिहार का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में जरूर सफल होंगे। समाज को बांटने वाले सतर्क रहने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बिहार में उद्योगों के लिए नए अवसर बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बनेंगे। मिथिलांचल को पीएम पैकेज से काफी फायदा हुआ।
हमने कहा था कि हर किसान के बैंक खाते में सीधी मदद भेजेंगे।
आज करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपये की सीधी मदद किसान के खाते में जमा कराई जा चुकी है।
हमने कहा था कि हर गरीब का बैंक खाता खोलेंगे।
आज 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों का बैंक खाता खुल चुका है: पीएम @narendramodi #BiharWithNDA pic.twitter.com/HayKQVEbeZ
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान चल रहा है। जहां-जहां चुनाव चल रहा है, वहां के सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें।
आज बिहार में पहले चरण का मतदान चल रहा है। जहां-जहां चुनाव चल रहा है, वहां के सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें: पीएम श्री @narendramodi #BiharWithNDA pic.twitter.com/1cD3tEX9Ln
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार 15 साल से बढ़ रहा है। भाजपा और एनडीए की पहचान है कि जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आंकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है।
बीते 15 वर्षों में बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है।
आज मां सीता अपने नैहर को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी। अयोध्या पर भी आज यहां की नजर होगी।
सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरु होगा: पीएम @narendramodi #BiharWithNDA— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश से बिहार में कोरोना के रोकने में हम कामयाब हुए। बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 95 फीसदी है।
इस क्षेत्र में पानी से होने वाली बीमारियों की दिक्कत हमेशा रही है। इस दिक्कत का एक बड़ा इलाज है, हर घर पीने का शुद्ध पानी पहुंचे। बीते समय में पूरी ताकत से बिहार में ये काम किया गया है: पीएम @narendramodi #BiharWithNDA pic.twitter.com/boxLvThdiT
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ट्रेन का इंतजाम किया। इसके साथ ही हर व्यक्ति को मुफ्त अनाज दिया गया। हम लोगों ने भी हरसंभव मदद की कोशिश की।
दरभंगा में एम्स बनने से मिथिलांचल को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।
दरभंगा एम्स के लिए 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा मंजूर किए गए हैं।
एम्स बनने से यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिलेंगी ही, मेडिकल की पढ़ाई की सीटें भी बढ़ेंगी: पीएम @narendramodi #BiharWithNDA
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो सरकार में थे उनका मंत्र रहा पैसा हजम परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। कोसी महासेतु के साथ क्या हुआ सब जानते हैं।
पीएम श्री @narendramodi दरभंगा, बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
लाइव सुनें 9345014501 पर। #BiharWithNDA https://t.co/x9wbJFWaRy
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
अटल बिहार वाजपेयी ने कोसी महासेतु पर काम शुरू किया। केंद्र में एनडीए और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम तेजी से आगे बढ़ा और पूरा हुआ। बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार।
हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे।
आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है।
हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे।
आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है। pic.twitter.com/EiMK7fPhxN
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
लालू प्रसाद को आरोपों में घेरते हुए बोले की बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार में जंगलराज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे। बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार को लूटने वालों को फिर हराएंगे। बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- इस प्रतिभाशाली धरती के नौजवानों को धोखा देने वालों को फिर हराएंगे: पीएम #BiharWithNDA
बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार में जंगलराज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे।
बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार को लूटने वालों को फिर हराएंगे।
बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- इस प्रतिभाशाली धरती के नौजवानों को धोखा देने वालों को फिर हराएंगे: पीएम #BiharWithNDA
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
दरभंगा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मां सीता अपने नैहर को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी। अयोध्या पर भी आज यहां की नजर होगी। सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरु होगा। राम मंदिर की तारीख पूछने वाले अब मजबूरी में ताली बजा रहे हैं।
आज मां सीता अपने नैहर को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी, अयोध्या पर भी आज यहां की नजर होगी।
सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरु हो गया है।
वो सियासी लोग जो बार-बार हमें तारीख पूछते थे, मजबूरी में अब वो भी तालियां बजा रहे हैं। #BiharWithNDA pic.twitter.com/fHrJvBRRcc
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे। आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है। हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है।
हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे।
आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है।
हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे।
आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है। pic.twitter.com/EiMK7fPhxN
— BJP (@BJP4India) October 28, 2020
पीएम मोदी दरभंगा में रैली के बाद मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल स्थित पचरुखी मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की तीसरी रैली पटना हवाई अड्डे के निकट स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस में होगी। पीएम मोदी की इस रैली का डिजिटल माध्यम से सीधा प्रसारण पटना के लगभग 300 मैदानों में किया जाएगा।
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के तहत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना जिलों की 94 सीटों पर आगामी तीन नवंबर को मतदान होगा।
प्रधानमंत्री इससे पहले बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित किया था।