1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी बड़ी भूमिका, मॉनिटरिंग ग्रुप के अध्यक्ष, योजनाओं की प्रगति पर रखेंगे नजर

पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी बड़ी भूमिका, मॉनिटरिंग ग्रुप के अध्यक्ष, योजनाओं की प्रगति पर रखेंगे नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मोदी सरकार ने शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है।

By: Rekha 
Updated:
पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी बड़ी भूमिका, मॉनिटरिंग ग्रुप के अध्यक्ष, योजनाओं की प्रगति पर रखेंगे नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मोदी सरकार ने शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है, जो केंद्र की योजनाओं, केंद्रीय बजट और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। इस नई जिम्मेदारी से शिवराज सिंह चौहान का कद और बढ़ गया है।

हालांकि अभी तक इस मॉनिटरिंग ग्रुप को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रधानमंत्री पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं पर शिवराज सिंह चौहान की निगरानी रहेगी। इसके साथ ही, सचिव उन्हें उन परियोजनाओं के बारे में जानकारी देंगे, जो समय पर पूरी नहीं हो रही हैं या पिछड़ रही हैं। चौहान इन परियोजनाओं को बेहतर बनाने के सुझाव भी देंगे।

शिवराज सिंह चौहान की नई जिम्मेदारी के मुख्य बिंदु
केंद्र सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं की मॉनिटरिंग।
केंद्रीय बजट और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा।
पिछड़ रही परियोजनाओं पर सुधार के सुझाव और नियमित रिपोर्टिंग।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...