देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अब कोरोना वैक्सीन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हर कोई कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इसी कड़ी में आज पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच। पीएम यहां कोविड वैक्सीन सेंटर का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा अहमदाबाद में Zydus Biotech Park का दौरा किया, Zydus Cadila द्वारा विकसित किए जा रहे स्वदेशी DNA आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी के लिए। मैं उनके काम के लिए इस प्रयास के पीछे टीम की सराहना करता हूं। इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए भारत सरकार सक्रिय रूप से उनके साथ काम कर रही है।
Visited the Zydus Biotech Park in Ahmedabad to know more about the indigenous DNA based vaccine being developed by Zydus Cadila. I compliment the team behind this effort for their work. Government of India is actively working with them to support them in this journey. pic.twitter.com/ZIZy9NSY3o
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2020
आप को बता दे कि पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे चुके है। पीएम मोदी यहां कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और उत्पादन प्रक्रिया का जायज़ा लेने के लिए भारत बायोटेक जाएंगे।
इसी के साथ आप को बताते चले कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री और राज्यपाल पुणे में नहीं रहेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सूचित किया है कि चूंकि प्रधानमंत्री बहुत कम समय के लिए आ रहे हैं इसलिए उनकी मौजूदगी की आवश्यकता नहीं है।