1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार में आखिरी चरण के मतदान के बीच PM मोदी की जनता से अपील, पढ़िए

बिहार में आखिरी चरण के मतदान के बीच PM मोदी की जनता से अपील, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में आखिरी चरण के मतदान के बीच PM मोदी की जनता से अपील, पढ़िए

बिहार में विधानसभा चुनाव के अंतिम फेज का मतदान अब से कुछ देर बाद शुरू हो जाएगा। तीसरे यानी अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों वोटिंग होगी। इसके साथ ही 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।

बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों और दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

 इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।

आप को बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में 12 रैलियों को संबोधित किया। बिहार की जनता के नाम अपने पत्र में मोदी ने गुरुवार को कहा कि बिहार का विकास निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए उन्हें नीतीश कुमार की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...