1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने देश को दिवाली की बधाई देते हुए अपील की : एक दीया सैनिकों के सम्मान में जलाए

पीएम मोदी ने देश को दिवाली की बधाई देते हुए अपील की : एक दीया सैनिकों के सम्मान में जलाए

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आज दिवाली है और पूरा देश इस पर्व को पुरे हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। सुबह से ही लोगों की भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है और लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाई दे रहे है। इसी बीच देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए देश को इस पर्व की बधाई दी है।

आज सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट किया, सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। आगे उन्होंने लिखा की ये पर्व हर देशवासी के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए। इससे पहले कल शाम को भी एक ट्वीट कर उन्होंने देश वासियों से एक अपील की थी।

उन्होंने लिखा, इस दिवाली, आइए एक दिया सैल्यूट टू सोल्जर के तौर पर भी जलाएं। सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो आभार है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।  हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं।

उनकी इस अपील का लोगों पर सकारात्मक असर भी हुआ है। कई लोगों ने ट्वीट कर इस बात को कहा है कि वो जरुर एक दीया सैनिकों के सम्मान में जलाएंगे। आपको बता दे कि इस बार भी मोदी जी अपनी दिवाली सेना के जवानों के साथ ही मनाने वाले है।

इस साल सुरक्षा कारणों की वजह से ये नहीं बताया गया है कि प्रधानमंत्री इस बार सीमा पर कहां जाएंगे लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो वो जैसलमेर जा सकते है।

पिछले साल 27 अक्टूबर 2019 को मोदी ने राजौरी में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी। पीएम सेना की वर्दी में जवानों के बीच पहुंचे, पहले शहीदों को नमन किया फिर जवानों को मिठाई खिलाकर दीवाली की खुशी बांटी। इसी तरह 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और ITBP के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...