1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने किया नमन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने किया नमन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने किया नमन

देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्वामी विवेकानंद के जन्‍मदिवस को युवा दिवस के रूप में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष ये दिन 12 जनवरी को मनाए जाने का विधान है, क्योंकि साल 1863 में, इसी दिन कोलकाता के एक साधारण परिवार में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था।

इस मौके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए लिखा है कि, “महान नेता स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर याद करते हुए। मैं स्वामी जी की शिक्षाओं को नमन करती हूं। शांति और सार्वभौमिक भाईचारे का उनका संदेश आज अत्यंत प्रासंगिक है और हम सभी को अपने प्रिय राष्ट्र में इन आदर्शों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।”

बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर बाबूघाट स्थित आउट्राम घाट में श्रद्धांजली अर्पित की और दमकल केंद्रों का उद्घाटन किया था।

इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, “ स्वामी विवेकानंद एक व्यक्ति नहीं थे। ऐसे लोग सभी के लिए होते हैं। कल उनका जन्मदिन है। स्वामी जी सभी धर्म, कर्म को साथ लेकर चलते थे। वह पहले आदमी थे, जिन्होंने अमेरिका में हमारा सिर फख्र से ऊंचा किया था।”

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। इस विवेकानंद जयंती ने, NaMo App पर एक रचनात्मक प्रयास किया, जिससे आप अपने विचारों और एक व्यक्तिगत संदेश को साझा कर सकते हैं। आइए हम स्वामी विवेकानंद के गतिशील विचारों और आदर्शों को दूर-दूर तक फैलाएं!

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के मौके पर राष्ट्रीय युवा संसद समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि ’12 जनवरी एक विशेष दिन है, हम सभी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हैं और राष्ट्रीय युवा दिवस को भारत की युवा शक्ति को श्रद्धांजलि के रूप में चिह्नित करते हैं। सुबह 10:30 बजे, राष्ट्रीय युवा संसद समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...