प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर रविवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि वह बीजेपी कार्यकर्ताओं व देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी रविवार को 93 साल के हो गए हैं।
मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2020
मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ आडवाणी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। बाद में प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट किया जिसमें बताया कि वह आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास पर पहुंचे।
अमित शाह ने ट्वीट करके भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई।
उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 8, 2020
उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘उनके सानिध्य में वक्त बिताकर आनंद मिलता है। मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए आडवाणी जी का समर्थन और मार्गदर्शन अमूल्य है। राष्ट्र निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है।”
Went to Advani Ji’s residence to wish him on his birthday. It is always a delight to spend time with him. For Karyakartas like me, Advani Ji’s support and guidance remain invaluable. His contributions to nation building are immense. pic.twitter.com/RO5nedXpj4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2020
अमित शाह ने आडवाणी से मुलाकात की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा आज आदरणीय आडवाणी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वो सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।
आज आदरणीय आडवाणी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वो सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। pic.twitter.com/psiZfOtXqQ
— Amit Shah (@AmitShah) November 8, 2020
आप को दें कि आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे थे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे थे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।
आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू-सिंधी परिवार में हुआ था। प्राइमरी एजुकेशन कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद (सिंध) के डीजी नेशनल स्कूल में एडमिशन लिया। बंटवारे के वक्त उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आ गया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।